बिलों पर लगाया जाने वाला 100% सरचार्ज पूरा माफ, जल व सीवरेज बिलों का बकाया 31 मई तक करवाएं जमा

 

mahendra india news, new delhi
HARYANA प्रदेश सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक जल व सीवरेज के बकाया बिलों पर लगाया जाने वाला सौ प्रतिशत सरचार्ज पूरा माफ किया जाएगा। लेकिन इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 31 मई तक अपना पूरा बकाया जमा करवाएंगे।

कार्यकारी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि सरकार ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इन बिलों पर विशेष छूट देते हुए बड़ी राहत दी है। जारी आदेशों के अनुसार यदि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास मीटर युक्त कनेक्शन है।

वे उपभोक्ता जिनके पास अभी कनेक्शन नहीं हैं और वे इस छूट का फायदा उठाना चाहते हैं तो उन्हें भी मीटर के कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार उपभोक्ता जल व सीवरेज संबंधी बिलों का बकाया जमा नहीं करवाता है तो एक जून से कनेक्शन काटे जाएंगे।