समर्पण, सुशासन और जनसेवा के प्रेरणादायी मनोहर 12 वर्ष-गोपाल गोयल कांडा
12 Inspiring Years of Dedication, Good Governance, and Public Service – Gopal Goyal Kanda
mahendra india news, new delhi
मां भारती की सेवा में संकल्पित, जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित, 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के प्रणेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री, माननीय श्री मनोहर लाल जी को जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अंत्योदय के विचार को धरातल पर उतारने, प्रदेश की शासन व्यवस्था में सुशासन का परिवर्तन, पर्ची -खर्ची बंद कर पारदर्शी भर्ती प्रणाली, जनकल्याण और सुशासन को प्राथमिकता देने से लेकर वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने तक की आपकी सार्वजनिक जीवन यात्रा प्रेरणादायक है।
आपकी बेमिसाल कार्यप्रणाली, मजबूत संगठनात्मक क्षमता, निर्णय लेने की स्पष्टता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता आपकी सार्वजनिक सेवा के महत्वपूर्ण आयाम हैं।
सार्वजनिक सेवा में आपके 12 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर केवल एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि निष्ठा, ईमानदारी और असीम परिश्रम की एक अनूठी यात्रा का प्रमाण है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के आपके संकल्प और आपकी सादगी ने हर किसी का दिल जीता है। इस पावन अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपके दूरदर्शी नेतृत्व, निष्ठा और सुशासन से प्रदेश व देश के विकास को एक नई दिशा मिली है। आप सदैव इसी प्रकार राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहें!
सार्वजनिक जीवन के 12 वर्ष — सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को नमन!
सादर - गोपाल गोयल कांडा,
अध्यक्ष, हरियाणा लोकहित पार्टी (NDA), हरि