CDLU SIRSA में 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. विजय कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं भव्य मार्च-पास्ट की सलामी लेकर किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्ठा की शपथ भी दिलवाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सीडीएलयू के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने आयोजकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की सशक्त नींव उसके विद्यार्थी होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने, अपनी दक्षता बढ़ाने और प्रत्येक कार्य में निपुण बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की नींव को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। कुलगुरु ने खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलने, विश्वविद्यालय का प्रत्येक स्तर पर गौरव बढ़ाने तथा स्वयं को शारीरिक रूप से फिट रखते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए सीडीएलयू के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा जताई कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अन्य युवाओं को भी खेलों से जोड़कर जागरूक करें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. राजकुमार एवं प्रो. मोनिका ने कुलगुरु तथा कुलसचिव को पौधा भेंट कर स्वागत किया। डीन छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह आयोजन कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में संपन्न हो रहा है। आयोजन सचिव प्रो. ईश्वर मलिक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. पंकज शर्मा, प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई, प्रो. राम मेहर दीक्षित, प्रो. अशोक मलिक, डॉ. सविता ढांडा सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. भूमिका द्वारा किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग व अन्य विभागों की खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम
शारीरिक शिक्षा विभाग 800 मीटर दौड़ (महिला वर्ग)
रामनदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रचना रानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग 800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग)
अमनदीप (बी.एससी. स्पोर्ट्स, द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दयानंद (बी.एससी. स्पोर्ट्स, छठा सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सुनील कुमार (बी.एससी. स्पोर्ट्स) ने तृतीय स्थान हासिल किया।