1500 बसें सड़कों पर नहीं चली, परिवहन विभाग में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर: नरेंद्र दिनोद

 

mahendra india news, new delhi
 प्रदेश के हजारों रोड़वेज कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों एवं हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज हड़ताल कर सभी डिपो में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने किलोमीटर स्कीम की कुछ बसों को सड़कों पर दौड़ाया। सरकार के असफल प्रयास के बाद हड़ताल को सफल बनाया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच, प्रदेश प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर व सचिव सतपाल सिंह रानियां ने कहा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के साथ मिलकर हरियाणा रोडवेज के 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदशर्न किया।  

प्रदेश में 2900 में से लगभग 1500बसें सड़कों पर नहीं चली। हड़ताल के मांग और मुद्दों पर चर्चा करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा सरकार कि निजीकरण की नीतियों से हरियाणा रोडवेज बबार्दी के कागार पर है। उन्होंने कर्मचारी व मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद्द करने,   आठवें वेतन आयोग का गठन करवाने, समान काम समान वेतन,

पुरानी पेंशन बहाली व सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, 22 मई  2025  व 22 फरवरी 2026 को को महानिदेशक के साथ हुई बातचीत में मानी  हुई मांगों को लागू करवाने के लिए, चालकों, लिपिकों, परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाने  चालक व परिचालकों को एक माह में  30 रात्रि ठहराव के भुगतान करने व चालक, परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति लागू करवाने एक वर्ष में 33 अवकाश देने,  

चालकों की पदोन्नति के लिए 194 पोस्ट अड्डा इंचार्ज बनाने, कर्मशाला में ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करने और तकनीकी वेतनमान देकर सभी पदों पर पदोन्नति का लाभ देने, 2008 के भर्ती परिचालकों को खाली उपनिरीक्षक के पद पर शीघ्र  से शीघ्र प्रमोशन करने 10 वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान करने, चालक व परिचालकों के साथ झगड़े मामले में सख्त कार्यवाही करवाने, कोर्ट के आदेश अनुसार  एचकेआरएन से लगे सभी कर्मचारियों को पक्का करे विभाग द्वारा भविष्य में पक्की भर्ती कि जाए और उनके बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।

 निजीकरण बंद कर विभाग में 10 हजार बसें शामिल करने,  चालकों का वेतनमान 53100 परिचालकों व लिपिको का वेतनमान 35400 लागू करवाने के लिए  आज पूरे  देश के कर्मचारियों, किसानों व मजदूरों ने मिलकर हरियाणा में पूर्ण हड़ताल को सफल बनाया। अगर हरियाणा सरकार  द्वारा रोडवेज कर्मचारियों को मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी 22 फरवरी को परिवहन मंत्री के कैम्प कार्यालय पर मास डेपुटेसन व प्रदर्शन में भी भारी संख्या में भाग लेंगे।