महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 16वां छात्र सम्मान समारोह 11 अप्रैल को

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर डा. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आॅफ इंडिया के तत्वावधान में  चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय SIRSA में स्वामी डॉक्टर संदेश कबीर के पावन सान्निध्य में भव्य 16वां छात्र सामान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 300 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।  

कार्यक्रम में डा. गीता भारती कमिश्नर हिसार मंडल शिरकत करेंगी। फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महान समाज सुधारकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा ही शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।

अंबेडकर के विचार आज भी समाज के उत्थान के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों शिक्षा साहित्य रोजगार आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ  अतिथि के रूप में डा. विजय कुमार वाइस चांसलर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, डा. अभिषेक सिंह, डा. दिव्या ज्योति सिंह सिटी हेल्थ केयर सिरसा, सुभाष टांड, डा. बंता सिंह भोला, प्रदीप कुमार सहित अनेक जानी मानी हस्तियां बाबासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाएंगी।