2 November 2026 Haryana News Today || 2 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार || Haryana Live News | Mukhya Samachar
2 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार
🔶दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च: नड्डा बोले- आज के दिन सिखों का नरसंहार हुआ, राहुल अपनी राजनीति के लिए शहीदों को भूले
🔶आंध्र प्रदेश-छात्राओं पर आरी से हमले के आरोपी का एनकाउंटर: पुलिस सीन रिक्रिएशन के लिए ले जा रही थी, तभी भागा, पुलिस ने गोली मारी; हालत गंभीर
🔶जम्मू: नेकां की अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में तब्दील, विद्रोही विधायक बोले...हम ही असली; सीएम उमर मुसीबत में
🔶दिल्ली-NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों पर रोक: हरियाणा बॉर्डर पर 1km लंबी कतार; 9 साल में अक्टूबर की हवा सबसे साफ
🔶CISF ने सुरक्षा देने का 56 साल पुराना स्ट्रक्चर बदला: अब पावर-स्टील प्लांट, बंदरगाह के लिए अलग-अलग सेक्टर; पहले जोन वाइज अफसर था
🔶पंजाब में 2 AAP विधायकों ने पार्टी छोड़ी: बोले- केजरीवाल की गारंटियां पूरी नहीं, BJP जॉइन करेंगे; जौड़ामाजरा मंत्री रहे, पठानमाजरा पर रेप केस
🔶महादेव सट्टे का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार: ओमान में पकड़ा गया, CBI की टीम लेकर पहुंची भारत; कल रायपुर कोर्ट में पेशी
🔶सऊदी अरब के आभा शहर में राष्ट्रीय आपातकालीन चेतावनी जारी : सुरक्षित कमरों में रहने के निर्देश
🔶एक मंच पर इंडिया गठबंधन के दिग्गज: भाजपा पर बरसे, राहुल से ममता- अखिलेश से तेजस्वी तक ने खोला मौर्चा; जेल जाएंगे ज्ञानेश कुमार
🔶नेपाल की सबसे गहरी झील में बर्फबारी... 6 भारतीय फंसे, रेस्क्यू के लिए सेना का हेलीकॉप्टर रवाना
🔶कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने डीडब्ल्यू से कहा कि उनका देश यूरोपीय संघ के साथ और नजदीकी संबंध चाहता है.
🔶दिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल; SFJ के हैंडलर्स की तलाश में स्पेशल सेल
🔶1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर राहुल गांधी की रैली को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा