सिरसा के राजकीय नेशनल कॉलेज समेत हरियाणा के 22 सरकारी कॉलेजों के नाम बदलें, देखें लिस्ट
हरियाणा प्रदेश के उच्चतर शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव किया जा रहा है। सिरसा के राजकीय नेशनल कॉलेज समेत प्रदेश के 22 राजकीय कॉलेजों को जल्द ही मॉडल संस्कृति कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इसकी आधिकारिक अनुमति मिल गई है। इस फैसले को हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के इन कॉलेजों में न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं, नए कोर्स और प्रशिक्षित शिक्षकों का फायदा भी मिलेगा। मॉडल संस्कृति कॉलेजों की परिकल्पना का मुख्य उद्देश्य राजकीय कॉलेजों को निजी संस्थानों के समकक्ष बनाना है, ताकि छात्रोंं को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
बता दें कि प्रदेश के इन कॉलेजों में कई नये विषय और कोर्स शुरू किए जाएंगे, जो वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप होंगे। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के पारंपरिक विषयों के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, आईटी, डेटा एनालिटिक्स, पर्यावरण अध्ययन, स्टार्टअप और उद्यमिता जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य के लिए तैयार किया जा सकेगा।
इन कॉलेजों को मॉडल संस्कृति बनने की मिली अनुमति
जिला कॉलेज का नाम
कुरुक्षेत्र गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल।
नारनौल गवर्नमेंट कॉलेज।
पलवल गवर्नमेंट कॉलेज।
पंचकूला गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1
पानीपत गवर्नमेंट कॉलेज।
नूंह गवर्नमेंट कॉलेज नगीना।
रेवाड़ी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन।
रोहतक पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज।
सिरसा गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज।
सोनीपत गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन गोहाना।
यमुनानगर गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली।
कैथल डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज, कैथल।
अंबाला गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, अंबाला कैंट।
भिवानी गवर्नमेंट कॉलेज।
चरखी दादरी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, बाढऱा।
हिसार गवर्नमेंट कॉलेज।
झज्जर गवर्नमेंट कॉलेज।
जींद गवर्नमेंट कॉलेज।
करनाल पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज।
फरीदाबाद पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज।
फतेहाबाद गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, बोडिया खेड़ा।
गुरुग्राम द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज।