SIRSA में ड्रंक एंड ड्राइव के 3, नियमों से खिलवाड़ पर काटे 150 चालान
Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक धर्मचंद जाखड़ ने शनिवार को शहरभर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बार फिर नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा। इस कड़ी में उन्होंने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग हिसार रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच करते हुए 3 चालान किए।
साथ ही हैलमेट न पहनने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियों के बैठने, आवश्यक दस्तावेजों के न होने व चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट आदि न लगाने के 150 चालान किए। इस दौरान निरीक्षक धर्मचंद जाखड़ ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने शहरवासियों से अनुरोध किया कि वे पुलिस के खौफ से नहीं बल्कि स्वयं एक बेहतर नागरिक के कत्र्तव्य की भावना से यातायात नियमों की पालना करें। निरीक्षक धर्मचंद जाखड़ ने कहा कि भविष्य में भी शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा।