13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप चंडीगढ़ में HARYANA के 36 रेस वाक एथलीट लेंगे भाग 

 
Mahendra india news, new delhi

20 साल आयु वर्ग 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 12 लडकी एथलीट भाग ले रही हैं।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 फरवरी से 22 फरवरी तक सुखना लेक चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन किया जा रहा है और इस नेशनल चैंपियनशिप में INDIA के समस्त राज्यों के 279 रेस वाक एथलीट खिलाडी भाग लेकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा राज्य से 20 पुरुष एवं 16 महिला एथलीट खिलाडी सहित 36 एथलीट खिलाड़ियों का बहुत बड़ा दल भाग ले रहा है।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13वीं इंडियन प्रीमियर ओपन रेस वाक चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य से 20 साल आयु वर्ग लड़की में अंशु,आरती,महक, मुस्कान,पूजा,प्रियंका, रितिका,सृष्टि,योगिता, मुस्कान,पायल और हर्षिता रानी भाग लेकर HARYANA का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रही हैं और लडका वर्ग में ध्रुव,नितिश और हरिकेश एवं साहिल अटकान भाग ले रहे हैं।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि महिला वर्ग मैराथन वाक रेस में रवीना,जसपाल कौर, ज्योति,प्रीति और इंदु एवं आरती सहित हरियाणा राज्य से 6 महिला एथलीट खिलाडी भाग ले रही हैं और पुरुष वर्ग में सचिन,रोहित,सचिन, राहुल और हरदीप एवं विशाल भाग ले रहे हैं।

मैराथन वाक रेस में संदीप कुमार (महेंद्रगढ),जुनैद नूंह (मेवात),परदीप मोर (जींद),अमित (झज्जर) और  खजान सिंह एवं महिला वर्ग में (भारती भड़ाना फरीदाबाद)हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पुरुष वर्ग में हर्ष और महिला वर्ग में कोमल 10 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।