शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल SIRSA की 36 छात्राओं का राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, राज्य प्रतियोगिता में जीते 6 पदक
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
करनाल में आयोजित 40वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय की 36 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यालय की जूनियर इनलाइन टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सब-जूनियर इनलाइन, सब-जूनियर क्वाड्स, कैडेट क्वाड्स और टाइनी टॉट्स टीम ने रजत पदक जीते।
कैडेट इनलाइन टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनियां इन्सां ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
बेंगलुरु में दिखाएंगी दमखम
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की 36 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय
प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर 2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों से अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद और समय-समय पर बताए गए खेल संबंधी मार्गदर्शन को दिया। खिलाड़ियों ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराई गई खेल सुविधाओं को भी अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया।