सर्दियों में आंवले का जूस पीने के 5 फायदे, घर पर इस आसान तरीके से करें तैयार
mahendra india news, new delhi
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ठंड के मौसम में आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बॉडी को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। अगर आप भी अपनी प्रतिदिन की डाइट में कुछ हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो आंवले का जूस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आंवले का जूस पीने के फायदे और इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी।
आंवले का जूस पीने के फायदे
आंवल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक से काम करने में मदद करता है।
आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।
विटामिन सी कोलेजन बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है।
आंवले में कुछ ऐसे पोषक तत्व और प्राकृतिक यौगिक होते हैं, जो पाचन से जुड़ी सेहत को सपोर्ट कर सकते हैं।
आंवले में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों और स्कैल्प की सामान्य सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
आंवले का जूस बनाने के लिए सामग्री:
3-4 ताजे आंवले, आधा गिलास पानी, एक छोटा टुकड़ा अदरक, एक चुटकी काला नमक, थोड़ा नींबू का रस
आंवले का जूस बनाने की आसान विधि
सबसे पहले ताजे आंवलों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बीज निकाल दें। अब मिक्सर जार में आंवले के टुकड़े और आधा गिलास पानी डालें। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा अदरक भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें, ताकि आंवले का मिश्रण तैयार हो जाए। अब इसे छन्नी या साफ सूती कपड़े की मदद से छान लें। अगर आपको गाढ़ा जूस पसंद है, तो इसे बिना छाने भी पी सकते हैं। तैयार जूस में स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं।