नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में स्कूल से लौट रहे 9 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, पूरा शरीर जख्मी

 
 mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के मासूम पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। आवारा कुत्ते करीब 4-5 मिनट तक बच्चे के शरीर को नोंचते रहे। बच्चे का हाथ, मुंह, पैर, सीना, जांघ, गर्दन और सिर सहित पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। बच्चे शरीर के कई हिस्सों का तो पूरा मांस की कुत्तों ने नोंच लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बच्चे को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। 


गांव रामपुरा ढिल्लों के राजकीय प्राथमिक स्कूल से छुट्टी होने पर वापस लौट रहे गांव निवासी रामलाल के 9 वर्षीय कर्ण पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। इसके बाद दूसरे बच्चों ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाकर किसी तरह बच्चे की जान बचाई। इसके बाद उसे सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


बच्चे की हालत गंभीर 
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे को कत्तों ने बड़ी ही बेरहमी से काटा है। उसके पूरे शरीर पर घाव हैं। जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों का आंतक है। पहले भी कई लोगों को काट खाया है।