हरियाणा प्रदेश के टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, बीटेक के विद्यार्थी को 10 टोल कर्मचारियों ने ईंट-डंडों से पीट-पीटकर कर दिया, अस्पताल में भर्ती
हरियाणा प्रदेश के टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, बीटेक के विद्यार्थी को 10 टोल कर्मचारियों ने ईंट-डंडों से पीट-पीटकर कर दिया, अस्पताल में भर्ती
हरियाणा प्रदेश के अंदर टोल प्लाजा पर बीटेक छात्र को बूरी तरह से पिटाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार
NH 709A प्योंत स्थित करनाल–असंध टोल प्लाज़ा पर निहत्थे विद्यार्थियों को हथियारों से लैस टोल टैक्स कर्मचारियों ने पिटाई कर पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना मंगलवार यानि 26 मई 2026 की रात्रि करीबन 9 बजे हैं।
टोल प्लाजा पर लोगों ने बड़ी मश्कत से छात्र की जान बचाई। गंभीर हालत में उपलना गांव निवासी योगराज को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्तीै करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे देर रात्रि पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। विद्यार्थी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं डायल 1012 की टीम मौके पर पहुंची और टोल पर बचाव में आई भीड़ ने 2 टोल कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया अन्य मौके से फरार हो गए। टोल टैक्स पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
ये हैं आरोप
आरोप है कि टोल प्लाज़ा पर तैनात करीबन 10 कर्मचारियों ने छात्र को घेरकर ईंटों, सरियों, थप्पड़ों और मुक्कों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
घटना के वक्त वाहन गांव कत्लाहेड़ी निवासी अशोक चला रहे थे। उक्त वाहन टोल टैक्स एक्सेम्प्टेड श्रेणी में आता था, बिना वर्दी और नेम प्लेट के खड़े युवकों ने मात्र दस सेकेंड में ही क्रॉसिंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद टोल कर्मी अचानक आक्रामक हो गए और विद्यार्थी पर हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला करने वाले कई कर्मचारी बिना वर्दी और बिना नेम प्लेट के ड्यूटी कर रहे थे, जिससे उनकी पहचान तक स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।
लोगों में रोष
घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी रोष देखने को मिला। उन्होंने कहा कि टोल प्लाज़ा पर आए दिन कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार और दबंगई की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी नियम लागू करने के बजाय गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और आमजन स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। पीड़ित परिवार ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।