हरियाणा राजस्थान की सीमा पर खेतों में बनी ढाणी के अंदर पाकिस्तान का नाम लिखा गिरा गुब्बारा, पुलिस मौके पर पहुंची
हरियाणा, राजस्थान सीमा पर नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव खेड़ी में बुधवार को उस समय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया जब घर में पाकिस्तान लिखा गुब्बारा आकर गिर गया। प्लेन के रूप में बने इस गुब्बारे पर पीआई, पाकिस्तान का नाम व चांद सितारा लिखा हुआ बताया जा रहा है।
गांव ख्खेड़ी में खेत के अंदर बनी ढाणी में बुधवार को सुबह के समय अचानक गुब्बार गिर गया। इस पर ढाणी में रहने वाले जयवीर सिंह शर्मा ने गुब्बारे को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कागदाना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कागदाना चौकी प्रभारी दीपक शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। कागदाना चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा ने बताया कि बुधवार को गांव खेड़ी के अंदर बनी ढाणी में गुब्बरा गिरा है। जिस पर पीआईए लिखा हुआ है। गुब्बरा हलका है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि यह गुब्बारा जो हवा के रुख के कारण उड़ते हुए यहां तक पहुंच गया है। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।