श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट द्वारा दो जांटी धाम फतेहपुर में पैतालिसा धर्मशाला व नरसीपुर चलकोई धर्मशाला मैं भंडारा शुरू
mahendra india news, new delhi
श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट नाथूसरी चौपटा ने रविवार को भ्श्री बाला जी सालासर धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री का एक ट्रक दो जांटी धाम फतेहपुर में पैतालिसा धर्मशाला व नरसीपुर चलकोई धर्मशाला के लिए रवाना किया। जहां पर रविवार से 26 अक्टूबर तक भंडारा लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नाथूसरी चौपटा के प्रमुख समाज सेवी संस्था श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट गत 26 वर्षों से फतेहपुर पैतालिसा धर्मशाला में सालासर यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन कर रहा है।
इस ट्रस्ट द्वारा यह 46 वा भंडारा लगाया जा रहा है। भंडारे के अलावा भी यहां इस धर्मशाला में वर्ष भर यात्रियों के लिए खाना,चाय का आयोजन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुभाष बेनीवाल, सेवानिवृत्त प्राचार्य पाला राम कासनिया, समिति के कोषाध्यक्ष राधा कृष्ण बैनीवाल, नंबरदार सोहनलाल शयोरान, पत्रकार साहबराम, राजू डूडी, हनुमान कासनियां, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, चैनसुख बैनीवाल, पूर्व सरपंच विनोद बिश्नोई, अमर सिंह कासनिया, सुरेश शर्मा, बनवारी लाल गोयल, सोनू सहारन, दिलावर बैनीवाल, मोहित बेनीवाल, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मण स्वामी, पंचायत समिति सदस्य पवन गहलोत, रणबीर तरकावाली, अनिल ढिल्लों, सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे