कार में 12वी कक्षा की छात्रा के अपहरण की कोशिश, आरोपी शोर मचाने पर भागा, पुलिस ने दर्ज किया केस

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में करनाल से हैं। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में एक निजी स्कूल के बाहर छात्राओं को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्राओं ने खींचने पर शोर मचाया तो आरोपी मौके से कार सहित भाग गया। 


बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार यानि 23 मार्च को दोपहर करीबन 1 से 2 बजे के बीच की है। स्कूल की छात्राएं जब स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर निकली थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिससे आरोपी फरारहो गया।

जानकारी के अनुसार महिला थाना असंध में दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी और भतीजी एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं। 23 मार्च को छुट्टी के बाद जैसे ही दोनों स्कूल से बाहर निकलीं, इसी दौरान एक मारुति फ्रोंक्स कार वहां आकर रुकी। कार सवार अज्ञात युवक ने भतीजी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया।

इसके बाद छात्राओं के शोर सुनकर पास के श्मशान घाट से लोग दौडक़र मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि भागते वक्त आरोपी ने सामने आने वाले लोगों को कार से टक्कर मारने की भी कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का गांव के सरपंच की ओर से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

इस घटना के बाद से छात्राएं और परिवार के लोग चिंतित हैं। महिला थाना प्रभारी सुनीता  ने बताया कि पुलिस ने अपरहण के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसी के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।