हरियाणा प्रदेश में किसान की गोली मारकर हत्या, घर से निकला था खेत के लिए 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर जिले से हैं। गांव बहू के खेतों में एक युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चरखी दादरी जिले के नौसवा गांव निवासी 30 साल के योगेश पुत्र तजिंदर के रूप में हुई है, जो बहू गांव में अपना खेत संभालने के लिए आया था। 

इस घटना की सूचना मिलते ही चरखी दादरी और झज्जर जिला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी से घटनास्थल 2 जिलों की सीमा के पास था, इसलिए पहले चरखी दादरी पुलिस मौके पर पहुंची।


इसके बाद में अधिकार क्षेत्र का निर्धारण होने के बाद केस की जांच झज्जर जिले की साल्हावास थाना पुलिस को सौंपी गई। मृतक के पिता तजिंदर सिंह द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक योगेश बुधवार रात्रि घर से यह कहकर निकला था कि वह खेत में सिंचाई करने के लिए जा रहा है। 


जांच में पता चला है कि खेत में सिंचाई देने के दौरान योगेश और वहां शराब पी रहे उसके साथियों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके कुछ समय बाद ही यह मनमुटाव इतना गहरा गया कि मामूली कहासुनी खूनी झगड़े में बदल गई। खेत मालिक ने योगेश के साथ हुई कहासुनी के दौरान उसके पेट में गोली मार दी।