9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के नन्हें धनुर्धर शिवम का कमाल: राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल का मान
9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के नन्हें धनुर्धर शिवम का कमाल: राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल का मान
सिरसा। सिकंदरपुर स्थित 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के कक्षा 8 (ए) के प्रतिभाशाली छात्र शिवम ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिवम ने ओपन नैशनल अंडर-15 तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रधानाचार्या डॉ. अंजू शर्मा, शिक्षकों और सहपाठियों ने शिवम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवम की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और शिक्षकों को दिया। उसकी यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।नन्हें नाम रोशन करते रहेंगे।