नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना में लगी आग, कड़ी मश्कत के बाद आग पर पाया काबू 

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना में शुक्रवार शाम को जलघर के समीप कचरा व सरकंडों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड विभ्भाग को दी गई। जिस पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता के साथ आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कचरा व सरकंडों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से आगे बढऩे लगी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो गेहूं की फसल व गांव में घरों के अंदर नुकसान हो सकता था। 

गांव मीरपुर में आगजनी की भेंट चढ़ी 26 एकड़ गेहूं की फसल, गांव अरनियांवाली में भ्भी लगी आग 
गांव मीरपुर में रेलवे लाइन के पास झोंपड़ा रोड पर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगने से करीब 26 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में किसान वीरेंद्र कुमार, ललित मोहन और अमित चंद की 26 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इसी के साथ ही गांव अरनियांवाली में एक एकड़ गेहूं के भ्भूसे में आग लग गई। आग गांव निवासी ओमप्रकाश के खेत में लगी। जिसे ग्रामीणों ने काबू कर लिया। 

गांव मीरपुर में आग लगने से हुए नुकसान पर भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि किसानों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 26 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। 

आगजनी के कारण किसानों के पास खाने के लिए भी गेहूं नहीं बची है और पशुओं के चारे का प्रबंध भी बाहर से करना पड़ेगा। आगजनी से हुए नुकसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं किए जाने के कारण किसानों को राहत नहीं मिल पाती। भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने प्रशासन व हरियाणा सरकार से मांग की है कि आगजनी से प्रभावित किसानों की विशेष गिरदावरी कराकर तुरंत मुआवजा दिया जाए तथा हर साल बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अलग से मुआवजे का प्रावधान किया जाए। 


॥द्म
इस मौके पर गुरदीप सिंह मलेवाला, बलकार सिंह, अमीरचंद, वीरेंद्र कुमार, विमल, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, दारा सिंह, ऋषि कुमार, गुरदयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हर्षदीप, निर्मल सिंह, सुरेंद्र, वंश, जग्गा सिंह आदि किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि आगजनी से हुए नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई करवाई जाए