सिरसा जिले के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, 20 एकड़ में गेहूं का भूसा चलकर राख, दमकल विभाग ने पाया काबू
A fire broke out in the fields of Dhukra village in Sirsa district, reducing 20 acres of wheat straw to ashes and was brought under control by the fire department.चोपटा । सिरसा जिले के गांव ढूकड़ा के खेतों में आग लगने से करीब 20 एकड़ में गेहूं का भूसा, अवशेष जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आज तेजी से फैलती चली गई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके साथ ही आग आगे ना फैले इसके लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लेकर दूर-दूर तक खेतों में जुताई शुरू कर दी।
दमकल विभाग की टीम ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गांव ढुकड़ा में किसान जगमाल कुलड़िया के खेत में दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते हैं आज ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटे आसपास के खेतों तक पहुंच गई। आग फैलने ही क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन ते भयंकर गर्मी के चलते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
सबसे पहले आग किसान जगमाल कुलड़िया के खेत में लगी उसके बाद फैलते फैलते किसान महावीर, कृष्ण कुमार, देवका और जीतू के खेतों में गेहूं के भूसे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे करीब 20 एकड़ में गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। इस दौरान आसपास के खेतों वालों ने अपने ट्रैक्टरों से खाली जमीन में जुताई शुरू कर दी । ताकि आग आगे न फैल सके। ग्रामीणों ने बताया कि गेहूं तो कंबाइन से निकाल ली गई लेकिन अभी गेहूं का भूसा खेतों में पड़ा था वह आग से नष्ट हो गया । इसलिए अब पशु चारे का संकट गहरा गया है।