हरियाणा प्रदेश के पूर्व मंत्री के घर में लगी आग, एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट; पत्नी व मां की पड़ोसियों ने बचाई जान
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हिसार से हैं। प्रदेश के हिसार में संडे शाम को पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता के आवास पर अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार पता चला है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की 2 गाडय़िां मौके पर पहुंची जिन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने पूर्व मंत्री कमल गुप्ता की पत्नी और मां को आग लगने के बाद घर से निकाला।
हिसार में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के घर संडे के दिन आग लग गई। यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जिससे मौके पर हडक़ंप मच गया।
शाम करीब 4 PM घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिवार में हड़कंप मच गया। सभी तेजी से भागे। पूर्व मंत्री ने बताया कि उनकी पत्नी और मां घर के दूसरे कमरे में थे, जिसके चलते वो अंदर ही फंस गए।
आग तेजी से फैली और सीड़ियों तक पहुंच गई। उनके निकलने का रास्ता ही नहीं बचा। तब दोनों पड़ोसी की छत पर कूदकर नीचे उतरे।