श्री बालाजी पैदल यात्रा परिवार संघ की तरफ से खाटू धाम के लिए 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री बालाजी पैदल यात्रा परिवार संघ की तरफ से 50 भक्तों का जत्था श्याम प्रेमी सतीश अरोड़ा की अध्यक्षता में वीरवार की सुबह खाटू धाम के लिए नाचते-गाते हुए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के जत्थे को  डा. गुरदीप शेरगिल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्याम प्रेमी सतीश अरोड़ा ने बताया कि यह जत्था दस दिन की यात्रा के बाद वापस लौटेगा। उन्होंने बताया कि हर साल जत्था यात्रा के लिए जाता है। जयपुर से आया रथ इस जत्थे के साथ जाएगा, जिसका अनेक स्थानों पर फूलों से स्वागत किया गया। इस मौके पर डा. शेरगिल ने कहा कि धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने वाले लोग बड़े भाग्यशाली होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से हमें हमारे धार्मिक स्थलों को जानने का अवसर मिलता है। समय-समय पर हमें इन स्थलों का भ्रमण करते रहना चाहिए, ताकि परमात्मा के चरणों में हमारी हाजरी लगती रहे। इस मौके पर श्याम प्रेमी वरुण वधवा, पवन गर्ग,  सुभाष अरोड़ा, पंकज शर्मा, अनमोल पराग शर्मा, चेतन, दीपक नागपाल, बल्लू,  शुभम, रवि फुटेला,  विनोद  गाट, सुशील, राहुल मैहता, मंगत, प्रेम, तनीष मेहता, जोगिंदर मोंगा सहित अन्य  श्याम प्रेमी उपस्थित थे।