नाथूसरी चौपटा के विश्वकर्मा मंदिर में 9 नवंबर को विशाल भंडारा व सत्संग, भजन सम्राट रामधन गोस्वामी बांधेंगे समां

 

 mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के भादरा रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार, 9 नवंबर को विशाल भंडारा एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक भजनों और भंडारे की विशेष व्यवस्था रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनीपत के प्रमुख समाजसेवी मनोज जांगड़ा होंगे, जबकि अध्यक्षता नाथूसरी कलां के कृष्ण कासनियां नंबरदार करेंगे। हरियाणा के प्रसिद्ध भजन सम्राट रामधन गोस्वामी, जींद वाले, अपनी भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

 राजेंद्र मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के स्वागतकर्ता गांव नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां एवं समाजसेवी रघुवीर कड़वासरा होंगे।

उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर सत्संग का लाभ लेने तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया।