बाजरा किसानों की समस्याओं को लेकर 24 नवंबर को चरखी दादरी में होगा विशाल धरना, रणदीप सुरजेवाला करेंगे अध्यक्षता

 

mahendra india news, new delhi

बाजरा की फसल के उचित भाव नहीं मिलने और भावांतर भरपाई योजना में आ रही समस्याओं को लेकर 24 नवंबर को चरखी दादरी Haryana की नई अनाज मंडी में विशाल धरने का आयोजन किया जाएगा। इस धरने में बाजरा उत्पादक किसान अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, बाजरा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम मिलने और भावांतर योजना की खामियों के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के इन्हीं मुद्दों को लेकर हरियाणा किसान कांग्रेस, हरियाणा कृषक समाज एवं समस्त बाजरा उत्पादक किसानों की ओर से इस धरने का आयोजन किया जा रहा है।

धरने की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे। कार्यक्रम 24 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे नई अनाज मंडी, चरखी दादरी में आयोजित होगा। आयोजकों ने बाजरा उत्पादक किसानों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में पहुंचने का आह्वान किया है।