सोमवती अमावस्या पर विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
A meeting was held regarding the preparations for a huge feast on Somvati Amavasya.
mahendra india news, new delhi
ऐलनाबाद। अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज अग्रवाल धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी प्रहलाद कंदोई एवं बनवारी तलवाड़िया ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आगामी सोमवती अमावस्या के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विशाल भंडारे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया जाएगा तथा इसका समय प्रात: से लेकर सुबह 10:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा।
बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तन-मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद जसरासरिया, अंजनी लढ़ा, रवि लढ़ा, अशोक धानुका, सौरव जालान, विकास कंसारिया, विनोद जसरासरिया, सुभाष टांटिया, राकेश सुरेका सहित अनेक अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।