सिरसा में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आज मॉक एक्सरसाइज, सुबह 10 बजे बजेगा सायरन

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार, 27 नवंबर को सिरसा के लघु सचिवालय परिसर में मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान सायरन बजाकर आपातकालीन स्थिति का संकेत दिया जाएगा।


बैठक में सिविल डिफेंस से सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करना तथा आमजन को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों, सुरक्षा प्रबंधों तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।


उन्होंने अपील की है कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान किसी प्रकार से घबराने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत किया जाने वाला एक अभ्यास है। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन का सहयोग करें।