हरियाणा प्रदेश के पशु मेले में छाया 15 करोड़ की कीमत मुर्रा नस्ल का विधायक झोटा, डाइट में ये खिलाया जाता है

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश जहां दूध दही के खाणा के नाम से फेमस है। वहीं अब गाय भैंसों की नस्लों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में गाडिय़ों से भी महंगे दामों पर पशु बिक रहे हैं। कृषि एवं पशुपालन मेले में पानीपत के गांव डिडवाड़ी निवासी प्रगतिशील पशुपालक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र सिंह के पशुओं ने खूब खलबली मचा दी है।

आपको बता दें कि हसनपुर में आयोजित कृषि मेले में जब नरेंद्र सिंह अपने फेमस पशुओं के साथ पहुंचे, तो हर कोई उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा। इस पशु मेले में उनके 15 करोड़ के रेट वाले मुर्रा झोटे 'विधायक' ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर एक बार फिर सबको अपनी तरफ ख्खींच लिया। 

विधायक और विशेष नाम वाले पशु
आपकी जानकारी के लिए नरेंद्र सिंह पिछले 30 सालों से पशुपालन और नस्ल सुधार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनकी 3 दशकों की कड़ी मेहनत और पशुधन संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के चलते उन्हें अनगिनत स्टेट और नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए साल 2019 में केंद्र सरकार द्वारा उन्हें भारत के प्रतिष्ठित ''पद्म श्री'' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

कृषि मेले में पहुंचे नरेंद्र सिंह का यह सफर और उनके असाधारण पशु आज सारे हरियाणा के पशुपालकों के लिए प्रेरणा का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। जबकि, मेले में पहुंचे उनके फार्म के पशुओं की विशेषताएं भी खास है।

 मुर्रा झोटा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साढ़े 5 साल की उम्र तक यह झोटा अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 23 बार प्रथम आ चुका है। इस झोटे की बाजार में अनुमानित रेट करीबन 15 करोड़ रुपये है। इससे पहले कुरुक्षेत्र में लगे पशु मेले में भी इसने चैंपियन बनने का मौका मिला था। प्रतियोगिता के वक्त इसकी डाइट में काजू-बादाम भी शामिल किए जाते हैं।