आज से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में गरज-चमक और बरसात, फसलों पर खतरा
मौसम में आज शनिवार यानि 28 मार्च 2026 को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे फसलों पर खतरा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू व आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और मध्य पाकिस्तान पर 1.5 किमी तक फैला है। एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र पूर्वोत्तर असम पर बना हुआ है।
A new western disturbance is active from today, bringing thunderstorms and rain to Punjab, Haryana and Rajasthan, threatening crops
उत्तर ओडिशा व आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किमी पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मराठवाड़ा से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। 28 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश संभव।
दिल्ली, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और केरल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
28-29 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना। 28 मार्च को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।