सिरसा में निजी स्कूल बस व पिकअप की आमने सामने टक्कर, एक की मौत
सिरसा में धुंध के कारण सोमवार सुबह के समय सडक़ हादसा हो गया। जिले में कालांवाली क्षेत्र के अंदर रोड़ी रोड पर गांव तिलोकेवाला के पास स्कूल बस ओर पिकअप गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। इसी के साथ ही स्कूल बस चालक को भी चोट लग गई। जिसे अपस्ताल में भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है इस सडक़ हादसे में निजी स्कूल बस में सवार बच्चे सुरक्षित है। इस घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये समाचार अपडेट किया जा रहा है।
धुंध के समय करें बचाव
धुंध के समय वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के लिए गति धीमी रखें, लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करें और वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें। फॉग लाइट चालू रखें, लेन न बदलें, और तेज आवाज में संगीत न सुनें ताकि सामने का दृश्य और बाहर की आवाज़ सुन सकें।