ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर SIRSA में 20 जुलाई को  प्रशासक प्रभाग द्वारा बेहतर शासन के लिए मूल्य और आध्यात्मिकता कार्यक्रम का आयोजन

 
A program on 'Values ​​and Spirituality for Better Governance' was organized by the Administrators' Wing at Brahma Kumaris' Anand Sarovar, Sirsa, on July 20
 

 हिसार रोड़ स्थित ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर में 20 जुलाई, सायं 5 बजे संस्था के प्रशासक प्रभाग द्वारा बेहतर शासन के लिए मूल्य और आध्यात्मिकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यक्रम में राजयोगिनी आशा दीदी जी, आरईआरएफ के प्रशासक विंग की चेयरपर्सन मुख्य वक्ता के रूप में अपने दिव्य आर्शिवचन एवं सुषासन में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता की भूमिका पर प्रकाश डालेंगी।

यह जानकारी राजयोगिनी बिन्दू दीदी जी ने दी, उन्होने बताया कि आशा दीदी जी ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुरूग्राम निदेशिका है। 
आयोजन में श्रीमती गीता भारती जी कमिश्नर हिसार मंडल तथा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ विजय कुमार जी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 


इस अवसर पर सिरसा के श्री शांतनु शर्मा जी, उपायुक्त, श्री दीपक सहारण जी, पुलिस अधीक्षक, एवं श्री अर्पित सिंघल जी अतिरिक्त उपायुक्त, बतौर विश्ष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। राजयोगिनी बिन्दू दीदी जी ने सभी प्रशासनिक अधिकारीयों, कर्मचारियों एवं शिक्षाविदों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने हेतू तहे दिल से आहवान किया है।