बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव चामल में कार्यक्रम आयोजित

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। गांव चामल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की विभिन्न महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर छोटी लड़कियों ने डांस की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसने सभी को आकर्षित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें बेटियों को शिक्षित करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें शिक्षित करना था।