गांव राजराना में शहीद राजेश गोदारा के शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
पंजाब के गांव राजराना में शहीद राजेश गोदारा के शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम में भगत धना जी ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह राही मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उनके साथ विभिन्न गांव के सरपंच अमर शहीद सम्मान संगठन के सभी सदस्य अनेक शहीद परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार अमरीक सिंह राही ने बताया की शहादत का रास्ता बहुत ही कठिन होता है शहीद होना न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होती है। हमें शहीद परिवार को सम्मान देकर सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए। क्योंकि वह परिवार भी राष्ट्र का परिवार माना जाता है युवाओं को देश प्रेम की भावना पैदा करने के लिए इस प्रकार की योजना में लेकर आना चाहिए।
इस अवसर पर श्री घनश्याम बैनीवाल परविंदर सिंह सरपंच नाहरा, महावीर सहारन, सुरेश ढाका, सेवा सिंह भावद्दीन, किसान नेता, ओमप्रकाश डिंग, डॉ रेशम सिंह , डॉ रामकृष्ण खोथ, कुलवंत सिंह, दिनेश जांगड़ा मनीष लूना व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।