राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नंबर-5 के हैड टीचर तेजेंद्र सोढ़ी की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित
mahendra india news, new delhi
सिरसा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नंबर-5 के हैड टीचर रहे तेजेंद्र सोढ़ी अपनी 30 वर्ष 7 महीने की सरकारी सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। अपने कार्यकाल के दौरान मिलनसार स्वभाव, कार्य के प्रति लगन और ईमानदारी से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। इस मौके पर प्रिंसीपल मदन मलिक ने कहा कि सरकारी नौकरी सेवा का एक माध्यम है।
जो सरकारी सेवा में आता है, उसे सेवानिवृत्ति के पड़ाव से गुजरना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि तेजेंद्र सोढ़ी ने अपने सेवाकाल के दौरान अपनी कार्यशैली व व्यवहार की अमिट छाप छोड़ी, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर पारिवारिक सदस्यों के साथ आत्मप्रकाश मेहरा पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर ,शिक्षा विभाग, हरियाणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बूटा राम, जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार,
प्रिंसिपल मदन मलिक, प्रदीप मदान, देवकीनंदन और स्टाफ के सदस्यों में महावीर, वेदपाल, सुरेश, भूपेश, भूप, पूजा, टीना, सुनीता, सोमनाथ, अर्चना, सुमन और मोनिका भी उपस्थित रहे। सभी ने इनके कार्यकाल की प्रशंसा की और अन्य स्टाफ से भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।