नाथूसरी चौपटा में पेस्टीसाइड की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के नोहर रोड स्थित भाई पेस्टीसाइड एंड बीज भंडार में शुक्रवार रात्रि को अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शार्ट सकिर्ट माना जा रहा है. दुकान संचालक ने सुबह आकर देखा तो सामान जला हुआ पाया. दुकान में करीब 20 लाख का सामान रखा हुआ था। 


भाई पेस्टीसाइड एंड बीज भंडार के संचालक गांव जोडकियां निवासी गणदेव देहडू ने बताया कि शुक्रवार शाम को दुकान सही तरीके से बंदकर अपने घर चला गया था. शनिवार सुबह आकर देखा तो दुकान में काउटर, बिजली की फिटिंग, दवाइयां व अन्य लाखों रुपये का सामान जल गया. दुकान में करीब 20 लाख का सामान रखा हुआ था. उन्होंने बताया की आग का कारण शायद शार्ट सकिर्ट हो सकता है। 

 इस दौरान दुकान में कई बिजली के उपकरण सहित कई प्रकार का सामान आग की भेंट चढ़ गया ।   गणदेव ने बताया कि शायद आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही साफ झलकती है। चोपटा में देर सवेर दुकानों में आग लगने की घटनाएँ होती रहती है.  उन्होंने कहा कि दुकान से ही उसकी रोजी-रोटी चलती थी, अब प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा है कि मुझे मुआवजा व बिमा क्लेम जल्दी दिया जाए। जिससे वे अपना काम दोबारा से चलाया जा सके।