सिरसा के आढ़ती से 300000 रुपये लूटे, हनीट्रैप गिरोह की सरगना महिला कंचन को किया गिरफ्तार, ये था मामला 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर सिरसा की अनाज मंडी के एक आढ़ती को हनीट्रैप में फंसाकर 300000 रुपये हड़पने के मामले में मुख्य सरगना प्रेमनगर निवासी कंचन को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह की सदस्य सीमा उर्फ सिमरन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपिता अग्रिम जमानत करवाने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने उसे उसी दौरान गिरफ्तार कर लिया। आज सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने कंचन के दो दिन के रिमांड पर मंजूरी हासिल कर ली।

पुलिस के मुताबिक रिमांड अवधि में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों व कई मामलों में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपिता कंचन रानी का वास्तविक नाम वीरपाल है, जो मूल रूप से नेजाडेला कलां की निवासी है। जो तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला कंचन धनाढ्य लोगों को ब्लैकमेल कर धन ऐंठने के धंधे में लंबे वक्त से सक्रिय है। विवाह के वक्त बिचौलिया बने उसके मौसेरे भाई अशोक कुमार से रुपयों को लेकर विवाद होने पर कंचन ने उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में रेप का झूठा मामला दर्ज करवा दिया था।

हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। पहले पति के खिलाफ की गई शिकायत के बाद आरोपित महिला कंचन की पहचान कुछ महिलाओं से हुई, इसके बाद उसने संगठित गिरोह बनाकर हनीट्रैप के माध्यम से कई व्यक्तियों को फांसने का खेल शुरू कर दिया।

बता दें कि इसी मामले में सदर थाना के एसआइ जगदीश चंद और नायब रीडर विजय भी आरोपित मिले थे। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर दोनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई थी।


जानकारी के अनुसार अब सिरसा अनाज मंडी के आढ़ती को फंसाने के मामले में पंजाब निवासी युवती को भी रमन ने ही कंचन से मिलवाया था जो कि कार्य की तलाश में सिरसा आई थी। पता चला है कि आरोपित रमन कंचन के पड़ोस में रहता था। यहीं उसकी पहचान महिला कंचन से हुई थी।


वह इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवतियों के माध्यम से कई व्यक्तियों को फांसती है। पुलिस को कंचन के भाई ने यह भी बताया कि करीबन 6 महीने पहले कंचन का अपने पति से तलाक हुआ है और उसकी मां भी उसके साथ इस अवैध काम में शामिल है। रोहताश ने आरोप लगाया कि कंचन शादी करवाने के नाम पर भी लोगों को ठगती है।