हरियाणा प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में धरा गया आरोपी, लूट मामले में था वांछित; गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

 
 mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में युमनानगर से हैं। जहां पर लूट के एक मामले में वांछित आरोपित की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आपको बता दें कि यमुनानगर में बीते 27 अप्रैल को कमानी चौक के पास हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में वांछित इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुन्शी, निवासी हरि नगर, को अपराध शाखा-1 की टीम ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। 


इस संदर्भ में पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी वक्त से फरार चल रहा था और उसकी गिर$फतारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही थी। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। 

इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए यमुनागर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस लूट मामले से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सारे केस की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।