गांव दड़बा कलां के पास ट्रैक्टर व पिकअप की जबरदस्त टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर
सिरसा चौपटा रोड पर गांव दड़बा कलां के समीप वीरवार सुबह करीबन पांच बजे सडक़ हादसा हुआ। बस स्टैंड के समीप लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक व ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राहगिरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कलां में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें सिरसा रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीबन पांच बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के गांव रामसरा से ट्रैक्टर चालक सिरसा में लकड़ी लेकर जा रहा था। वहीं सिरसा से हनुमानगढ़ जिला के गांव रामगढिय़ा निवासी पिकअप चालक सिरसा से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही दोनों दड़बा कलां गांव के समीप पहुंचे।
इसी दौरान पिकअप व ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों चालक गंभ्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर व पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई।