हरियाणा के एक निजी स्कूल में घुसकर युवक ने लेडी टीचर की चाकू से गोदकर की हत्या
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें फरीदाबाद से हैं। जिला में दिनदहाड़े एक निजी स्कूल में घुसकर एक युवक ने लेडी टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो गांव सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं।
जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले लेडी टीचर ने छेडख़ानी की शिकायत दर्ज कराई थी। उस वक्त को आरोपी ने सबके सामने माफी मांग ली थी। इस बात से वह लेडी टीचर से रंजिश रखने लगा था। बताया जा रहा है कि युवक स्कूल में घुसा और लेडी टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक लेडी टीचर पर लगातार वार करता दिखाई दे रहा है। टीचर बचने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे पकडक़र चाकू मारता ही जा रहा है। बचने के चक्कर में टीचर जमीन पर गिर जाती है, लेकिन आरोपी उसके ऊपर बैठकर वार करता रहता है।
एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन हमलावर उसे गालियां देकर पीछे हटा देता है। टीचर के छाती, पेट, गले और चेहरे पर करीब 27 वार करता है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्कूल में सरेआम हुई इस वारदात से स्कूल में दहशत मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस का कहना है कि हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।