हरियाणा प्रदेश के युवक की विदेश में हत्या, तीन माह पहले गया था विदेश
हरियाणा प्रदेश के नीलोखेड़ी निवासी युवक की इटली में हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भगत सिंह की उसके ही रूममेट ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। परिवार के लोगों को कुछ दिन पहले ही इसकी जानकारी मिली।
आरोपित करनाल के बुटाना गांव का निवासी सतीश है। हालांकि, इटली पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया है। अभी हत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पैसों के लेनदेन से लेकर तमाम पहलूओं से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 3 माह पहले ही भगत सिंह आरोपित सतीश के पास इटली में रहने गया था।
नीलोखेड़ी निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका 37 साल का भाई भगत सिंह करीब साढ़े तीन साले पहले पुर्तगाल गया था। वहां पर वह पीआर भी हो गया था, लेकिन उसका कार्य नहीं चल रहा था।
वही उसे रुपये दे रहे थे। भूमि बेचकर करीबन 50 लाख रुपये उन्होंने भगत सिंह पर खर्च किए थे। अब पिछले 3 महीने से भगत सिंह इटली में रह रहा था।
परिवार की सरकार से मांग है कि उनके बेटे का शव भारत मंगवाया जाए। मृतक मूल रूप से बराना गांव का रहने वाला था।
भाई कृष्ण ने बताया कि उनकी भगत सिंह से हर रोज बात होती थी। इटली में वह रुपये कमाने लगा था। 2 महीने पहले ही उसने 50 हजार रुपये भी घर के लिए भेजे थे।उन्हें लगा था कि अब जल्द ही उनका कर्जा भी उतर जाएगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उसके भाई की हत्या कर दी जाएगी।