क्रिकेट मैच देख रहे युवक ने अंपायर की चाकू मार कर दी हत्या, रन आउट फैसले को लेकर खिलाड़ी ने की वारदात 

 
 india news, new delhi

विशाखापट्टनम के अंदर दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां पर रन आउट फैसले के बाद युवक ने चाकू मारकर अंपायर की हत्या कर दीै। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक लोकत क्रिकेट मैच के दौरान का है, जिसमें रन आउट को लेकर खिलाडय़िों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों अंपायर्स ने मालता शांत करवाया, लेकिन ये मामला तभी बढ़ गया कि अंपायर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस क्रिकेट मुकाबले में डोला अजिब बाबू और बुडुमुरी चिरंजीवी अंपायरिंग कर रहे थे


अंपायर की हत्या की ये थी वजह 
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम में एक लोकल मैच के दौरान 2 एरिया के खिलाडय़िों के बीच रन-आउट के निर्णय को लेकर बहस हो गई। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी भी मैदान पर आ गए। दोनों ही अंपायर्स ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन एक दर्शक गुस्से में अंपायर्स को अपशब्द कहने लगा। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों अंपायर्स ने बीच-बचाव किया और मैदान पर ही मामला सुलझा लिया। हालांकि, दर्शकों में से एक कांता किशोर गुस्सा हो गया और अंपायर्स के साथ खिलाडय़िों को गालियां देने लगा।

इसके बाद पुलिस ने बताया कि आरोपित 26 वर्ष के कांता किशोर ने बाद में अंपायर्स को मामला सुलझाने के लिए साइड में बुलाया। मुकाबला समाप्त होने के बाद अजित बाबू, चिरंजीवी और कुछ दोस्त वहां पहुंचे। फिर वहां बहस होने लगी और किशोर ने अजित बाबू के सीन में अचानक से चाकू मार दिया, जिससे वो वहीं गिर गए। चिरंजीवी अपनी जान बचाकर भागे। उन्हें भी चोटें आई, लेकिन अंपायर अजित की मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है अंपायर को अपोलो अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। अजिब बाबू के भाई ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में कांता किशोर ने हत्या को अंजाम दिया। अजित के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल आरोपित युवक फरार है।