शराब पीकर नहर में नहाने के लिए गया युवक, दोस्तों के साथ मना रहा था होली; पानी में डूबा

 
mahendra india news, new delhi

झज्जर जिला के रोहद में होली के दिन बड़ी घटना देखने को मिली। NCR नहर में नहाते वक्त एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ होली मना रहा था। 


एनसीआर नहर में नहाते समय एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है करीबन बीस साल चंदन रोहद स्थित जय शिव प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करता था। वह 4 मार्च की शाम को नहर में नहाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। वह शराब के नशा में था और अपने दोस्तों के साथ होली मना रहा था। 


 शराब के नशे में वह नहाने के लिए नहर में उतर गया और अचानक गहरा पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी में नहीं मिल पाया। इस बारे में फिलहाल पुलिस  को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है