जेईई मेन 2026 में आकाश सिरसा के छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

 

mahendra india news, new delhi
 आकाश सिरसा शाखा के विद्यार्थियों ने JEE मेन 2026 (सेशन-2) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा घोषित परिणामों में आकाश सिरसा के विद्यार्थी निर्भव सिंह ने आॅल इंडिया रैंक 2042 प्राप्त कर शाखा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनके साथ गौरी गुप्ता ने 7953 रैंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभय पारेख ने 16210, करण सेतिया ने 17243 और अविजोत सिंह ने 21526 प्राप्त किए।

इनके अलावा भी कई अन्य छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। लायंस क्लब जागृति के चार्टर्ड प्रधान रामकिशन गोयल ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर विकास फुटेला ने कहा कि सिरसा शाखा के छात्रों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और संस्थान की सशक्त शैक्षणिक प्रणाली का परिणाम है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, आत्म-अनुशासन, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन को दिया। उनका कहना था कि मॉक टेस्ट और समय-समय पर हुई परीक्षाओं ने उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को अपने परिणाम सुधारने का अवसर मिलता है।

इसी परीक्षा के माध्यम से देश के NIT, IIIT और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश मिलता है तथा जेईई एडवांस के लिए पात्रता भी प्राप्त होती है। बता दें कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड देश की अग्रणी परीक्षा तैयारी संस्था है, जो मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करती है। संस्थान के देशभर में 415 से अधिक केंद्र संचालित हैं और चार लाख से अधिक विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययनरत हैं। पिछले 37 वर्षों से संस्था ने शिक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। संस्थान छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ कार्य करता है, जहां अनुभवी और योग्य शिक्षक विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों एवं व्यवस्थित पाठ्यक्रम के माध्यम से सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।