डीटीपी विभाग SIRSA की कार्रवाई, कॉलोनी की सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाया

 

Mahendra india news, new delhi

जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा गुरुवार को स्थानीय बरनाला रोड स्थित इरा पार्ट-1 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कॉलोनी की 12 मीटर, 18 मीटर तथा 24 मीटर चौड़ी सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़कों पर बनाए गए अवैध रैंप, थड़े, शेड, जाली तथा अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझड़िया ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण नियमों के विरुद्ध है। ऐसे अतिक्रमण यातायात व्यवस्था एवं आमजन की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।