हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, हरियाणा में तीन आईएएस को नई जिम्मेदारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, केंद्र से लौटे IAS निखिल गजराज बने स्टेट ट्रांसपोर्ट के DG, मुकुल कुमार और अजय कुमार के विभागों में बदलाव.
हरियाणा प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति पूरी कर हरियाणा प्रदेश में लौटे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी निखिल गजराज को राज्य परिवहन विभाग की कमान सौंपी गई है। उन्हें महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा नियुक्त किया गया है। वह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा का स्थान लेंगे।
इसी के साथ ही 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार अब सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के निदेशक होंगे। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।