एडवांस रोबोटिक मशीन से SIRSA में बदले जाएंगे घुटने: डा. अभिषेक चौधरी

 

mahendra india news, new delhi
 दिल्ली NCR सहित बड़े शहरों की तर्ज पर अब सिरसा के प्रसिद्ध चौधरी ऑर्थोपेडिक एवं जनरल हॉस्पिटल में भी एडवांस रोबोटिक मशीन से मरीजों के घुटने बदले जाएंगे। अस्पताज में अब तक 5 हजार से अधिक मरीजों के सफलतापूर्वक घुटने बदले जा चुके हंै। इस एडवांस रोबोटिक मशीन से घुटने बदलवाने में मरीज को अधिक चीर फाड़ के साथ-साथ रक्त की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा और आर्थिक जोखिम से भी निजात मिलेगी। उपरोक्त जानकारी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक चौधरी ने वीरवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए दी।

डा. चौधरी ने बताया कि ये SIRSA में पहली एडवांस रोबोटिक मशीन होगी, जिसकी कमान सर्जन के हाथ में रहेगी और जब चाहे इसे रोका जा सकेगा, जबकि अन्य मशीनों में ऐसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि सामान्य सर्जरी के बाद कामकाज के लिए जहां 3 माह से अधिक समय लगता है, वहीं इस मशीन से घुटने बदलवाने के बाद 15 से 20 दिनों में मरीज सामान्य काम कर सकता है। यही नहीं खून का उतार-चढ़ाव भी नहीं करना पड़ता, जोकि मरीज के लिए काफी जोखिम भरा होता है। डा. चौधरी ने बताया कि इस मशीन से सर्जरी में मुश्किल से आधा घंटा लगता है और 3 दिन के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस मशीन के लिए अस्पताल में अनुभवी टीम कार्य कर रही है। हरियाणा का यह पहला ऐसा अस्पताल है, जिसमें सबसे अधिक घुटने की सर्जरी हुई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे घुटने संबंधी समस्या पर अस्पताल में आकर पूरी जानकारी लें।


5 हजार सफल सर्जरी पर 1 फरवरी 2026 को करवाई जाएगी वॉकथॉन:
डा. अभिषेक चौधरी ने बताया कि उन्होंने अब तक 5 हजार से अधिक रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की । इसी उपलक्ष्य में आगामी 1 फरवरी 2026 को सर्जरी करवाने वाले मरीजों का वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सर्जरी करवाने वाले लोग अपनी व्यथा बताएंगे। जिन लोगों को घुटने संबंधी समस्या है, वो इसी दिन आकर सर्जरी करवाने वाले लोगों से साक्षात मिलकर अपनी भ्रांतियां दूर कर सकते हंै। जागरूकता के लिहाज से ही यह वॉकथॉन करवाई जा रही है।