किसानों के लिए एडवाइजरी की जारी, हरियाणा में मौसम होगा खराब, घने कोहरे का अलर्ट

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आने वाले समय के अंदर भी बदलाव रहेगा। धुंध के चलते वीरवार को पानीपत, भिवानी, करनाल, हिसार, चरखी दादरी और कैथल सहित कई जिलों में दृश्यता शून्य से बेहद कम रही, जिससे हाईवे और मुख्य सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इससे कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। 


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि प्रदेश में बरसात की अभी कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी के बाद भी धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे के बाद हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रहेगी, लेकिन 10 फरवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होने की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। मौसम को लेकर किसानों के लिए सलाह-हल्की सिंचाई करें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने कोहरे और ठंड को देखते हुए सरसों में सफेद रतुआ व अल्टरनेरिया रोग पर निगरानी की सलाह दी है। गेहूं व जौ की फसलों में आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करें और पाला से बचाव के उपाय अपनाएं।