एडवोकेट बहादुर सिंह चौटाला ने जीता सिल्वर मेडल, विधायक आदित्य देवीलाल ने किया सम्मानित
mahendra india news, new delhi
सिरसा। डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने अधिवक्ता बहादुर सिंह चौटाला को नेशनल वैटरन एथलेटिक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता बहादुर सिंह चौटाला ने बीती 14 से 16 मार्च को गुरु काशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो बठिंडा में आयोजित 40 वर्ष से अधिक आयु के वैटरन ग्रुप में 400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया था। अहम बात यह रही कि अधिवक्ता बहादुर सिंह चौटाला ने इस रिले दौड़ में 1.10 सेकंड का रिकॉर्ड समय लिया।
उनकी इस उपलब्धि पर विधायक आदित्य देवीलाल ने उन्हें डबवाली स्थित महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में आयोजित उड़ान-2026 नामक कार्यक्रम में सम्मानित किया।
अधिवक्ता बहादुर सिंह चौटाला की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, माता हरकीदेवी महिला कॉलेज समिति के चेयरमैन मंदर सिंह ओढां, नगरपरिषद डबवाली के चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, राजेंद्र जाखड़, संदीप चौधरी व एडवोकेट कुलदीप सिंह सिद्धु ने भी शुभकामनाएं दी हैं।