रोहतक में खूनी गैंगवार के बाद बदमाशों की धमकी, वायरल पोस्ट में लिखा- अगला नंबर किसका?
mahendra india news, new delhi
रोहतक शहर में मिलन होटल में 4 व्यक्तियों की हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। इस वारदात को लेकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गैंगवार का नया एंगल जुड़ गया है।
आपको बता दें कि इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया गैंग के नाम से इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई है।
HARYANA के रोहतक में खूनी गैंगवार हुई है। मिलन ढाबे पर बुधवार को देर रात यहां अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें 4 युवकों की हत्या कर दी गई है।
यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई है। मृतकों में रिंकू पुत्र जगबीर वासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल , गन्जू वासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर वासी बेरी शामिल है।
पुरानी हत्याओं का बदला लेने का दावा
सूत्रों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर नाम की आईडी से एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में मिलन होटल हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए इसे बदले की कार्रवाई बताया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि यह अटैक रोहित, बजरंग और सोनू डीघल की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया है।
आपको बता दें कि वायरल पोस्ट के जरिए अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए आगे भी वारदातों को अंजाम देने की धमकी दी है। पोस्ट में चेतावनी भरे लहजे में लिखा "देखते हैं अगला नंबर किसका आएगा।
इसके साथ ही पोस्ट में कुछ अन्य लोगों को भी टैग करते हुए उन्हें जवाब देने की बात कही गई है, जिससे इलाके में गैंगवार बढऩे की आशंका गहरा गई है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, अभी तक इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट की प्रामाणिकता और होटल हत्याकांड से इसके वास्तविक संबंध की अभी तक पुलिस या किसी अन्य एजेंसी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साइबर सेल और पुलिस की टीमें इस इंस्टाग्राम अकाउंट और पोस्ट के सोर्स की जांच में जुटी हैं।
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। रोहतक में देर रात्रि बड़ी गैंगवार की वारदात होने की सूचना आ रही है। इस वारदात के अंदर 4 युवकों की हत्या बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि वारदात रोहतक के खरावड़ पुलिस चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर ही हुई थी। मिलन ढाबे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि खरावड़ में मिलन ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस अंधाधुंध फायरिंग के बाद ढाबे में खाना खा रहे लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए।
हालांकि इस फायरिंग में 3 युवकों की टेबल पर ही गोलियां लगने से मौत हो गई जबकि चौथे युवक को भागते वक्त कई गोलियां मारी गई, इससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाले हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।
रोहतक में खूनी गैंगवार! मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार युवकों की जघन्य हत्या।
खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर खूनी वारदात, पुलिस चौकी के पास बेखौफ बदमाशों ने मचाया मौत का तांडव।
स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचे पांच हथियारबंद बदमाश, खाना खा रहे युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां।
गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़, जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के पीछे छिपे लोग।
तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत, जान बचाकर भागे चौथे युवक को भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून डाला।
वारदात के बाद हथियार लहराते हुए कई मिनट तक मौके पर घूमते रहे बदमाश, फिर हुए फरार।
मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है।
रात करीब साढ़े 12 बजे हुई दहशत पैदा करने वाली वारदात।
रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात पहुंचे घटनास्थल पर।
एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से की छानबीन।
भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है इस वारदात को।
डीघल गांव में हुए पिछले दिनों हुए एक युवक के मर्डर से भी जुड़े हो सकते हैं तार