हरियाणा प्रदेश की हवा खराब, सबसे प्रदूषित रहा कैथल; प्रदेश के 7 शहर खराब श्रेणी में
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में दीपावली पर्व से पहले हवा खराब होने लगी है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता चिंता बढ़ा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 2 नवंबर की शाम 4 बजे तक वायु गुणवत्ता आंकड़ों के अनुसार कई जिलों में प्रदूषण का स्तर खराब रहा है। प्रदेश के कैथल 310 के सूचकांक के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा।
इसी के साथ ही प्रदेश का अंबाला का एक्यूआइ 285 और गुरुग्राम का 246 दर्ज किया गया। कुरुक्षेत्र, पंचगांव, मानेसर और यमुनानगर में भी हवा खराब श्रेणी में रही। वहीं हिसार का सूचकांक 184, रोहतक का 174 और सोनीपत का 161 दर्ज हुआ है।
इसी के साथ ही पानीपत में एक्यूआइ 84 और करनाल में 47 रहा। बहादुरगढ़ और जींद में भी हवा प्रदूषित हैं। इसके अलावा प्रदेश में कैथल समेत सात शहर ऐसे हैं जहां हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इनमें अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पंचगांव, मानेसर और यमुनानगर शामिल हैं।
किस जिला का कितना एक्यूआइ
कैथल 310
अंबाला 286
कुरुक्षेत्र 257
गुरुग्राम 244
पंचगांव 214
मानेसर 212
यमुनानगर 208
प्रदूषण स्तर में मध्यम स्तर श्रेणी वाले शहर
शहर एक्यूआइ
हिसार 182
रोहतक 172
सोनीपत 161
सिरसा 132
भिवानी 113
फतेहाबाद 111