सिरसा जिले में बरासरी गांव के कॉस्माउंट इंटरनेशनल स्कूल में हुआ एयर शो, डेमो में हवाई जहाज व हेलीकॉप्टर के दिखाए करतब, लोग हुए हैरान 

 
mahendra india news, new delhi

चौपटा क्षेत्र के बरासरी गांव स्थितकॉस्माउंट इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में एयर शो का आयोजन किया। एयर शो डेमो में हवाई जहाज ड्रोन व हेलीकॉप्टर ड्रोन से करतब दिखाए गये। इससे स्कूल में बच्चे व अभिभावक हैरान हो गये। इससे पहले स्कूल में वार्षिक उत्सव का शुभांरभ मुख्यातिथि डा. जगमहेंद्र सांगवान व इंडियन आर्मी से रिटायर्ड र्कनल ओपी सुमरा ने किया। इससे पहले स्कूल में पहुंचने पर स्कूल निदेशक उग्रसेन डांगी व छात्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। 

मुख्यातिथि डा. जगमहेंद्र सांगवान व इंडियन आर्मी से रिटायर्ड र्कनल ओपी सुमरा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के इस युग में शिक्षा का महत्व अधिक जरूरी है और शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ ऐसी गतिविधियों में जरूरी भाग लें। इससे मनोबल बढ़ता है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ अन्य गुणों का होना बहुत जरूरी है। आज के इस बदलते युग में अपने बच्चों को बुरी आदत से बचाना होगा। ये हर माता पिता का कर्तव्य बनता है। उन्होंने अभिभावको से आह्वान किया कि विद्यालय के साथ साथ हर अभिभावक की जिम्मेवारी बनती है कि अच्छा वातावरण व संस्कार देकर अच्छे माता पिता होने का फर्ज पूरा करें। इस अवसर पर सभी अध्यापक गण व अभिभावक मौजूद रहे। 

विज्ञान मॉडल प्रदर्शन में छात्रों ने दिखाएं मॉडल
इसी साथ स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रतिभागियों ने अपनी रुचि के अनुसार पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण, हरित ऊर्जा, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिक विज्ञान से संबंधित बनाए गए उत्कृष्ट स्तर के मॉडल्स का प्रदर्शित किए।